--> वृत्तांत लेखन प्रारूप और शैली | marathi study

वृत्तांत लेखन प्रारूप और शैली

वृत्तांत लेखन क्या है? इसके नियम, प्रारूप और उदाहरण जानें। स्कूल, समाचार पत्र और आधिकारिक रिपोर्ट के लिए प्रभावी हिंदी वृत्तांत लेखन गाइड पढ़ें!

 


हिंदी _ उपयोजित लेखन _ वृत्तांत लेखन  

वृत्तांत लेखन का अर्थ है किसी को सूचना देने के लिए किया गया किसी घटना का विस्तृत वर्णन ।

वृत्तांत में किसी सत्य घटना का वर्णन किया जाता है। यह वर्णन क्रमबद्ध होता है। अर्थात जिस क्रम से पूरी घटना हुई हो, उसी क्रम के अनुसार उसका वर्णन किया जाता है। घटना के प्रसंगों में उलट-फेर नहीं किया जाता। इसके अतिरिक्त वर्णन इतना सजीव होता है कि पाठक के सामने पूरा चित्र साकार हो जाता है।

वृत्तांत समाचारपत्र और सामयिक पत्रिकाओं के लिए तैयार किए जाते हैं। विशेष घटना या प्रसंग, शैक्षणिक या सांस्कृतिक कार्यक्रम, सम्मेलन या समारोह, नेताओं की सभा, दुर्घटना आदि के वृत्तांत हम समाचारपत्रों में देखते हैं।

वृत्तांत लेखन के नियम और उदाहरण

वृत्तांत लिखते समय ध्यान में रखने योग्य बातें : 

  •  वृत्तांत के लिए दिए गए विषय को भलीभाँति समझ लीजिए। उसके आधार पर कच्ची रूपरेखा तैयार कीजिए। इसके बाद घटना क्रम के अनुसार वृत्तांत लिखिए।
  •  वृत्तांत में केवल महत्त्व की बातों का ही समावेश करना चाहिए। गौण बातें छोड़ देनी चाहिए। घटना के वर्णन में एकसूत्रता होनी चाहिए।
  •  वृत्तांत में दिनांक, समय, स्थान, व्यक्ति विशेष आदि का स्पष्ट निर्देश होना चाहिए।
  •  वृत्तांत में घटना का सुंदर और सजीव वर्णन करना चाहिए। कहीं भी अस्वाभाविकता या अतिशयोक्ति नहीं होनी चाहिए।
  •  वृत्तांत घटना क्रम के अनुसार अनुच्छेद में लिखना चाहिए।
  •  वृत्तांत को एक छोटा और आकर्षक शीर्षक देना चाहिए।

ssc बोर्ड हिंदी विषय कि कृतिपत्रिका में रचना विभाग में  वृतांत लेखन पर प्रश्न पुछा जाता है   कुल 5 अंको के लिये पुछा जाता है 

अंक विभाजन                                       :  अंक  
विषयानुरूप अभिव्यक्ति आदि                  :   2
रोचक, सहज तथा प्रभावी भाषा आदि       :   2
 विषयानुरूप समापन आदि                       :   1
-------------------------------------------------
                                              कुल   : 5  अंक  

 वृत्तांत - लेखन का नमुना 

विद्यालय के प्रांगण में मनाए गए शिक्षक दिवस का वृत्तांत 730 से 50 शब्दों में तैयार कीजिए:
• 5 सितंबर, 2024, महात्मा गांधी स्मारक इंटर कॉलेज प्रांगण, रत्नागिरी । 
• समय सुबह 10 बजे

    शिक्षक दिवस पर शिक्षकों के महत्त्व पर प्रकाश
(कार्यालय प्रतिनिधि)

    रत्नागिरी, 6 सितंबर, 2024.
   रत्नागिरी के महात्मा गांधी स्मारक इंटर कॉलेज के प्रांगण में कल 5 सितंबर को शिक्षक दिवस का आयोजन किया गया। समारोह की अध्यक्षता विद्यालय के प्राचार्य रत्नेश पाटील ने की।
       समारोह का प्रारंभ सबेरे 9 बजे सरस्वती वंदना से हुआ। इसके बाद प्राचार्य महोदय ने मंच पर रखे हुए डॉ. राधाकृष्णन के चित्र पर माल्यार्पण किया। उन्होंने डॉ. राधाकृष्णन का परिचय दिया और बताया कि अध्यापक दिवस उनके जन्मदिन 5 सितंबर को मनाया जाता है। विद्यालय के उपप्राचार्य दत्ताराम चव्हाण ने अध्यक्ष महोदय का शॉल, श्रीफल तथा पुष्पगुच्छ से स्वागत किया। उन्होंने अध्यक्ष महोदय का परिचय दिया।
     इस अवसर पर वक्ताओं ने शिक्षकों के महत्त्व के बारे में बताया। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने एक नृत्य नाटिका का मंचन किया।
 विद्यार्थियों की ओर से विद्यालय के प्रत्येक शिक्षक को पुष्पगुच्छ भेंट किया गया। उपप्राचार्य ने आमंत्रित व्यक्तियों एवं अध्यक्ष महोदय का आभार व्यक्त किया।
       अंत में राष्ट्रगान के साथ दोपहर 12 बजे समारोह की समाप्ति हुई।

निम्नलिखित जानकारियों के आधार पर 70 से 80 शब्दों में रोचक वृत्तांत तैयार कीजिए :
● अभिनव विद्यालय,
एक्य नगर, लातूर में मनाए गए विज्ञान दिवस समारोह' का वृत्तांत लेखन।
● स्थल • काल • घटना का उल्लेख अनिवार्य ।

विज्ञान दिवस पर विज्ञान के महत्व पर प्रकाश
(कार्यालय प्रतिनिधि)

     लातूर, 28 फरवरी 2024. लातूर के अभिनव विद्यालय में विज्ञान दिवस के अवसर पर एक समारोह का आयोजन किया 1 समारोह की अध्यक्षता स्थानीय महात्मा गांधी कॉलेज के विज्ञान विभाग अध्यक्ष आनंद प्रकाश शिर्के ने की।
   समारोह का प्रारंभ सुबह 9 बजे विद्यालय के प्रांगण में हुआ। विद्यालय के मुख्याध्यापक जनार्दन पाटील ने मंच पर रखे हुए प्रसिद्ध भारतीय वैज्ञानिक जगदीशचंद्र बोस के चित्र पर पुष्पहार अर्पित किया। उन्होंने उनकी उपलब्धियों पर प्रकाश डाला और जीवन में विज्ञान के योगदान के बारे में बताया। उपमुख्याध्यापक शांतनु गायकवाड ने अध्यक्ष महोदय का शॉल, श्रीफल तथा उपयुक्त देकर स्वागत किया और उनका परिचय दिया।
     अध्यक्ष महोदय ने विज्ञान के महत्त्व पर प्रकाश डाला और उपस्थित लोगों को अंधविश्वासों से दूर रहने के लिए कहा। उन्होंने विद्यार्थियों से अपने जीवन में वैज्ञानिक दृष्टिकोण अपनाने पर बल दिया।
    इस एक दिवसीय विज्ञान प्रदर्शनी में विद्यार्थियों द्वारा तैयार किए गए 28 मॉडल प्रदर्शित किए गए, जिनमें से 21 मॉडलस्टिल तथा 7 मॉडल यंत्रचालित थे।
     विद्यालय के वरिष्ठ शिक्षक विद्याशंकर शिंदे ने प्रमुख अतिथि के प्रति आभार व्यक्त किया।
      समारोह का समापन दोपहर 12 बजे राष्ट्रगान के साथ हुआ।

 वृत्तांत लेखन PDF डाउनलोड करें,वृत्तांत लेखन के नियम और उदाहरण,स्कूल के लिए वृत्तांत लेखन कैसे करें?, समाचार पत्र के लिए प्रभावी रिपोर्ट लेखन, हिंदी में आधिकारिक रिपोर्ट कैसे लिखें?, वृत्तांत लेखन प्रारूप और शैली, हिंदी निबंध वृत्तांत लेखन विषय, पत्रकारिता में रिपोर्ट लेखन के टिप्स, सरकारी परीक्षा के लिए वृत्तांत लेखन गाइड, SEO फ्रेंडली रिपोर्ट लेखन हिंदी में, वृत्तांत लेखन PDF डाउनलोड करें, वृत्तांत लेखन के उदाहरण और प्रारूप, स्कूल प्रोजेक्ट के लिए वृत्तांत लेखन, अखबार के लिए वृत्तांत लेखन कैसे करें?, आधिकारिक रिपोर्ट लेखन हिंदी में, वृत्तांत लेखन के नियम और विशेषताएँ, पत्रकारिता में रिपोर्ट लेखन गाइड, हिंदी निबंध वृत्तांत लेखन विषय, सरकारी परीक्षा के लिए वृत्तांत लेखन टिप्स, SEO फ्रेंडली हिंदी रिपोर्ट लेखन, PDF में वृत्तांत लेखन डाउनलोड करें

निम्नलिखित जानकारियों के आधार पर किसी समारोह का 70 से 80 शब्दों में रोचक वृत्तांत लिखिए • प्रमुख अतिथि
• स्थान • तिथि समय • समारोह • अतिथि संदेश • समापन।

गांधी जयंती पर गांधी जी का स्मरण
(कार्यालय प्रतिनिधि)

  अकोला, 3 अक्तूबर अकोला के सरदार पटेल विद्यालय में कल 2 अक्तूबर को गांधी जयंती समारोह का आयोजन किया गया। विद्यालय में समारोह सुबह 10 बजे आयोजित किया जाना था। विद्यालय के विद्यार्थी 9 बजे से ही अपने-अपने स्थान पर बैठ गए थे।
  विद्यालय के सभी अध्यापक मंच पर खादी का कुर्ता-पाजामा और खादी टोपी पहनकर विराजमान थे। प्रमुख अतिथि के रूप में शहर के वयोवृद्ध गांधीवादी जनार्दन पाटील उपस्थित थे। मंच पर गांधी जी की तस्वीर सुशोभित हो रही थी। समारोह की शुरुआत 'वंदे मातरम्' गीत से हुई। विद्यालय के प्रधानाचार्य राम रतन जोशी ने उपस्थित लोगों का परिचय | दिया और देश के लिए गांधी जी के योगदान की चर्चा की।
   प्रमुख अतिथि जनार्दन पाटील ने गांधी जी के जीवन की कई घटनाओं के बारे में बताया। उन्होंने गांधी जी के हमेशा सत्य बोलने के आग्रह के बारे में बताया और कहा कि हमें सत्य के मार्ग पर चलना चाहिए। अपने लाभ के लिए कभी झूठ का सहारा नहीं लेना चाहिए।
        विद्यालय के उपमुख्याध्यापक सुधीर देशपांडे ने प्रमुख अतिथि के प्रति आभार व्यक्त किया।
        राष्ट्रगान के साथ दोपहर 12 बजे समारोह का समापन हुआ।

वृत्तांत लेखन :    ( Mar-2022)
 • नेताजी विद्यालय, औरंगाबाद में मनाए गए 'स्वच्छता अभियान' का 60 से 80 शब्दों में वृत्तांत लेखन कीजिए। ( वृत्तांत में स्थल, काल, घटना का उल्लेख होना अनिवार्य है।)

औरंगाबाद के नेताजी विद्यालय में स्वच्छता अभियान संपन्न
(कार्यालय प्रतिनिधि)

    औरंगाबाद 3 अक्तूबर, 2022. कल 2 अक्तूबर, 2022 को गांधी जयंती के अवसर पर नेताजी विद्यालय की ओर से स्वच्छता अभियान का आयोजन किया गया इस अवसर पर विद्यालय के छात्रों ने सुबह 8 बजे से विद्यालय परिसर एवं आसपास के क्षेत्रों को साफ किया। रंग-रोगन से विद्यालय के परिसर और वर्ग के कमरों को सजाया।
    इस अवसर पर विद्यालय के प्रांगण में एक समारोह का भव्य आयोजन किया गया। समारोह के अध्यक्ष स्थानीय पार्षद दीनानाथ भटकर थे। इस अवसर पर छात्र एवं अध्यापकों के अतिरिक्त विद्यार्थियों के अभिभावक भी उपस्थित थे।
     विद्यालय के मुख्याध्यापक श्री जतिन देसाई ने अध्यक्ष महोदय का स्वागत किया और उनका 
परिचय दिया। अध्यक्ष महोदय ने स्वच्छता की आवश्यकता पर प्रकाश डाला।
     अंत में विद्यालय के वरिष्ठ शिक्षक श्री सचिन राणे ने उपस्थित महानुभावों का आभार व्यक्त किया। दोपहर 12 बजे कार्यक्रम की समाप्ति हुई।

वृत्तांत लेखन :    ( Mar-2024)
गुरुकृपा विद्यालय, बीड में मनाए गए 'स्वतंत्रता दिन' समारोह का 70 से 80 शब्दों में वृत्तांत लेखन कीजिए। (वृत्तांत में स्थल, काल, घटना का उल्लेख होना अनिवार्य है।)

बीड के गुरुकृपा वि‌द्यालय में स्वतंत्रता दिवस का शानदार समारोह
(कार्यालय प्रतिनिधि)

    बीड  15 अगस्त, 2024. बीड के गुरुकृपा वि‌द्यालय में 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस समारोह बहुत धूमधाम से मनाया गया  समारोह की अध्यक्षता भूतपूर्व स्वतंत्रता सेनानी गंगाधर पाटील ने की।
    कार्यक्रम का आरंभ सुबह 7 बजे सरस्वती वंदना से हुआ। वि‌द्यालय के शिक्षक गिरिधर गायकवाड ने अध्यक्ष महोदय का स्वागत किया तथा उनका संक्षिप्त परिचय दिया। इसके पश्चात छात्रों ने 'विजयी विश्व तिरंगा प्यारा, झंडा ऊँचा रहे हमारा' गीत गाया। वि‌द्यालय के एम.सी.सी. के वि‌द्यार्थियों ने परेड की तथा 'आजादी अमर रहे' और 'महात्मा गांधी की जय' के नारे लगाएरा
    वि‌द्यालय के प्रधानाचार्य के निवेदन पर अध्यक्ष महोदय ने तिरंगा ध्वज फहराया। उपस्थित जनसमूह ने सावधान की मुद्रा में खड़े होकर ध्वज को सलामी दी।
    गंगाधर पाटील तथा प्रधानाचार्य सूर्यकांत देशपांडे ने अपने-अपने भाषण में वि‌द्यार्थियों को स्वतंत्रता दिवस का महत्त्व समझाया। उन्होंने आजादी के लिए अपना बलिदान देने वाले शहीदों की चर्चा की।
    वि‌द्यालय के वरिष्ठ शिक्षक अशोक साळवी ने अध्यक्ष महोदय के प्रति आभार प्रकट किया और उनको पुष्पहार पहनाया।
     अंत में राष्ट्रगान के बाद स्वतंत्रता दिवस का शानदार समारोह आनंदपूर्ण वातावरण में सुबह 11 बजे समाप्त हुआ।
वृत्तांत लेखन PDF डाउनलोड करें,वृत्तांत लेखन के नियम और उदाहरण,स्कूल के लिए वृत्तांत लेखन कैसे करें?, समाचार पत्र के लिए प्रभावी रिपोर्ट लेखन, हिंदी में आधिकारिक रिपोर्ट कैसे लिखें?, वृत्तांत लेखन प्रारूप और शैली, हिंदी निबंध वृत्तांत लेखन विषय, पत्रकारिता में रिपोर्ट लेखन के टिप्स, सरकारी परीक्षा के लिए वृत्तांत लेखन गाइड, SEO फ्रेंडली रिपोर्ट लेखन हिंदी में, वृत्तांत लेखन PDF डाउनलोड करें, वृत्तांत लेखन के उदाहरण और प्रारूप, स्कूल प्रोजेक्ट के लिए वृत्तांत लेखन, अखबार के लिए वृत्तांत लेखन कैसे करें?, आधिकारिक रिपोर्ट लेखन हिंदी में, वृत्तांत लेखन के नियम और विशेषताएँ, पत्रकारिता में रिपोर्ट लेखन गाइड, हिंदी निबंध वृत्तांत लेखन विषय, सरकारी परीक्षा के लिए वृत्तांत लेखन टिप्स, SEO फ्रेंडली हिंदी रिपोर्ट लेखन, PDF में वृत्तांत लेखन डाउनलोड करें


COMMENTS

नाव

इंग्रजी उपयोजित लेखन,3,इंग्रजी व्याकरण,1,मराठी उपयोजित लेखन,6,मराठी व्याकरण,6,शैक्षणिक Update,13,हिंदी रचना विभाग,1,
ltr
item
marathi study : वृत्तांत लेखन प्रारूप और शैली
वृत्तांत लेखन प्रारूप और शैली
वृत्तांत लेखन क्या है? इसके नियम, प्रारूप और उदाहरण जानें। स्कूल, समाचार पत्र और आधिकारिक रिपोर्ट के लिए प्रभावी हिंदी वृत्तांत लेखन गाइड पढ़ें!
https://blogger.googleusercontent.com/img/b/R29vZ2xl/AVvXsEghFjJ3J9F0KiSID_H2q4FFxhKNDazCNNMCzUg-Ofab80if9VzSs_kdxUpx-mWwWWYPy8OpBr1OBxtwC5cExhhUtIO9gNpMRxOZky3_-NPYDYBJhs5nXzPNO698CnI9Df082ANyzGgq2i5BqxGO65ADK4C5MM6f-kPpNDKCtEjTjjyVlNcZ54WVMlSNWGsI/s16000/%E0%A4%B9%E0%A4%BF%E0%A4%82%E0%A4%A6%E0%A5%80%20%E0%A4%B5%E0%A5%83%E0%A4%A4%E0%A5%8D%E0%A4%A4%E0%A4%BE%E0%A4%82%E0%A4%A4%20%E0%A4%B2%E0%A5%87%E0%A4%96%E0%A4%A8.png
https://blogger.googleusercontent.com/img/b/R29vZ2xl/AVvXsEghFjJ3J9F0KiSID_H2q4FFxhKNDazCNNMCzUg-Ofab80if9VzSs_kdxUpx-mWwWWYPy8OpBr1OBxtwC5cExhhUtIO9gNpMRxOZky3_-NPYDYBJhs5nXzPNO698CnI9Df082ANyzGgq2i5BqxGO65ADK4C5MM6f-kPpNDKCtEjTjjyVlNcZ54WVMlSNWGsI/s72-c/%E0%A4%B9%E0%A4%BF%E0%A4%82%E0%A4%A6%E0%A5%80%20%E0%A4%B5%E0%A5%83%E0%A4%A4%E0%A5%8D%E0%A4%A4%E0%A4%BE%E0%A4%82%E0%A4%A4%20%E0%A4%B2%E0%A5%87%E0%A4%96%E0%A4%A8.png
marathi study
https://www.marathistudy.com/2025/02/vrutant%20lekhan%20in%20hindi.html
https://www.marathistudy.com/
http://www.marathistudy.com/
http://www.marathistudy.com/2025/02/vrutant%20lekhan%20in%20hindi.html
true
5159341443364317147
UTF-8
Loaded All Posts Not found any posts VIEW ALL Read More Reply Cancel reply Delete By Home PAGES POSTS View All RECOMMENDED FOR YOU LABEL ARCHIVE SEARCH ALL POSTS Not found any post match with your request Back Home Sunday Monday Tuesday Wednesday Thursday Friday Saturday Sun Mon Tue Wed Thu Fri Sat January February March April May June July August September October November December Jan Feb Mar Apr May Jun Jul Aug Sep Oct Nov Dec just now 1 minute ago $$1$$ minutes ago 1 hour ago $$1$$ hours ago Yesterday $$1$$ days ago $$1$$ weeks ago more than 5 weeks ago Followers Follow THIS PREMIUM CONTENT IS LOCKED STEP 1: Share to a social network STEP 2: Click the link on your social network Copy All Code Select All Code All codes were copied to your clipboard Can not copy the codes / texts, please press [CTRL]+[C] (or CMD+C with Mac) to copy Table of Content